Today, on 11th April, by General Observer, Ms. Jury Fukan, the screening of Election in Bagwada Mandi
Publish Date : 15/04/2019

रूद्रपुर 12 अप्रेल-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 मे जनपद हेतु चयनित सामान्य प्रेक्षक सुश्री जूरी फुकन द्वारा आज 11 अप्रेल को हुए मतदान की बगवाडा मण्डी मे स्क्रूटनी की गई। जनपद का मतदान प्रतिशत 71.63 रहा। स्कू्रटनी में 71.63 प्रतिशत के अन्तर्गत 15 प्रतिशत अधिक व 15 प्रतिशत कम मतदान वाले बूथो की प्रेक्षक द्वारा समीक्षा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा कांग्रेस के अभिकर्ता पुष्कर राज जैन व भाजपा के अभिकर्ता विजय फुटेला से मतदान के बारे मे जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह चैहान, नोडल अधिकारी व्यय भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल सहित सभी एआरओ उपस्थित थे।
– – – –
Distt Information Office
Udham Singh Nagar
114-Collectrate, Rudrapur
Phone-05944-250890