Close

The main gate of the Collectorate complex will be developed as a green park by Invellier India Pvt. Ltd. Pantnagar through CSR

Publish Date : 13/03/2024

रुद्रपुर 11 मार्च,2024- कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार को इन्वेलियर इण्डिया प्रा0लि0 पंतनगर द्वारा (सीएसआर) माध्यम के माध्यम से ग्रीन पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। सोमवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने पार्क में पौधारोपण कर शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन्वेजियर इण्डिया प्रा0लि0 पंतनगर द्वारा अपने सीएसआर मद से कलेक्ट्रेट परिसर के फ्रंन्ट साईड (मुख्य द्वार) को सौन्दर्यकरण कर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे कलेक्ट्रेट का एक नया लुक आयेगा। उन्होने कहा पार्क को चार जोन में विकसित  किया जायेगा। पार्क के एक जोन को एवरग्रीन पौधो, दूसरे जोन को मेडिसनल पौधे, तृतीय व चतुर्थ जोन को विभिन्न प्रकार के सुन्दर फूलों से विकसित किया जायेगा। उन्होने यह सुन्दर पार्क को देख कर नये इन्डस्ट्रीज, बड़े संस्थान भी इसका अनुकरण करेगें।
इन्वेलियर इण्डिया प्रा0लि0 पंतनगर के हरीश शर्मा ने बताया कि पार्क को चार जोन में विकसित  किया जायेगा। पार्क के एक जोन को एवरग्रीन पौधो, दूसरे जोन को मेडिसनल पौधे, तृतीय व चतुर्थ जोन को विभिन्न प्रकार के सुन्दर फूलों से विकसित किया जायेगा। पार्क का तीन वर्ष तक रख-रखाव भी कम्पनी द्वारा किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि पार्क में फुटपाथ व बैठने हेतु कुर्सिया भी लगाई जायेगी। उन्होने बताया कि पार्क में अरालिकेरियां, मिशेलियाचा, रूद्रांक्ष, अरालिकर, बरगद, पाकड़, टर्मिनालिया, अर्जून, कपूर, सिंदूरी आदि पौधे लगाये जायेगें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, ओसी डॉ0 अमृता शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, तहसीलदार दिनेश कुटोला, इन्वेलियर इण्डिया प्रा0लि0 पंतनगर के हेमन्त वर्मा, प्रशांत सिंह, गौरव तिवारी, कुलदीप, राम रूप सिंह गौतम, भावना गड़िया, साक्षी राजवंशी, रमेश निराला, धीरज सहगल, गिरीश जोशी, कुनाल मिश्रा, शानू त्यागी, चम्पा बैद्य, ब्रजेश प्रसाद, महादेव भट्ट आदि उपस्थित थे।
———————–

Distt Information Office

114- Collectrete, Rudrapur
US Nagar