State Education Minister Arvind Pandey’s younger son, died in an accident

गूलरभोज, 26 जून- कल देर रात्रि राज्य के शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय के छोटे पुत्र अंकुर पाण्डेय देर शाम गूलरभोज संतोष नगर से पारिवारिक मित्र की शादी समारोह के लिए गोरखपुर के लिए दो दोस्तों के साथ मुन्ना गिरी और पिंकू यादव के साथ जा रहे थे। गाड़ी बरेली के फरीदपुर के समीप रात्रि लगभग 2ः00 बजे ट्रक और कार की भीड़ंत होने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें अंकुर पाण्डेय और मुन्ना गिरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पींकू यादव की चिकित्सा उपचार के दोरान मृत्यु हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही जनपद में शोक की लहर फैलने पर शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय के गदरपुर स्थित गूलरभोज आवास पर लोगो का आना शुरू हुआ। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजली देते हुए शोक संतृप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। वहीं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या,मेंयर रामपाल सिंह प्रदेश के पूर्व सांसद श्री भगत सिंह कोश्यारी,बलराज पासी,जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा,तिलकराज बेहड़,के साथ ही जिलाधिकारी डाॅ0 नीरज खैरवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दर जीत सिंह,मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित,अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्रकाण्डपाल,उत्तम सिंह चैहान आदि ने श्रद्धांजली दी।
– – – –
Distt Information Office
Udham Singh Nagar
114-Collectrate, Rudrapur
Phone-05944-250890