Jal Shakti Abhiyan from 01 July to 15 September, 2019

रूद्रपुर, 03 जुलाई- शासन के निर्देशो के क्रम मे जनपद मे 01 जुलाई से 15 सितम्बर, 2019 तक जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा सम्बन्धित अधिकारियो की बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा जल संरक्षण व जल संवर्द्धन के लिए नई कार्य योजनाएं विकसित करने के साथ ही रेनवाटर हार्वेस्टिग पर अधिक ध्यान दिया जाए ताकि बरसात के पानी का सद्पयोग किया जा सके। उन्होने निर्देश देते हुए कहा जल संरक्षण व संवर्द्धन के लिए प्रत्येक विकास खण्डवार योजनाए बनाई जाए व उन योजनाओ को जिला विकास अधिकारी को प्रस्तुत किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा जल संरक्षण व जल संवर्द्धन हेतु प्रत्येक विकास खण्डवार जनजागरूकता अभियान चलाये जाए। जागरूकता अभियान मे पंचायती राज संस्थान, स्वयं सहायता समूह, नेहरू युवा केन्द्र, विद्यालयों को भी सम्मलित किया जाए। उन्होने कहा जनपद मेे तालाबो के माध्यम से जल संरक्षण की अपार सम्भावनाएं है। उन्होने कहा छोटे-छोटे तालाबो का निर्माण कर उनमे मत्स्य पालन सहित अन्य गतिविधियां भी शामिल की जाए ताकि स्थानीय लोगो को रोजगार मिल सकें। जिलाधिकारी ने कहा उप जिलाधिकारियो के माध्यम से जो तालाबो को कब्जामुक्त किया गया है उसमे मनरेगा से योजना बनाकर मत्स्य पालन कराया जाए। उन्होने कहा इन तालाबो को ग्राम सभाओ व महिला समूहो के संरक्षण मे दे।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, परियोजन निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र धामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
– – – –
Distt Information Office
Udham Singh Nagar
114-Collectrate, Rudrapur
Phone-05944-250890