Close

Inauguration of the program and app of Mission Khushiyan Phase-2

Publish Date : 30/12/2019

सितारगंज 28 दिसम्बर- रामलीला मैदान सितारगंज मे मिशन खुशियां फेज-2 के कार्यक्रम व एप का उद्घाटन सितारगज के विधायक सौरभ बहुगुणा व जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम मे मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी आना था। कोहरे के कारण उनका हैलीकाप्टर सितारगंज हैलीपेड पर नही उतर पाया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा मोबाईल फोन से जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा गरीबो के लिए जो कार्य किये जा रहे है वह सराहनीय है। उन्होने कहा प्रदेश के गरीब लोगो को सरकार द्वारा जो सुविधाएं रखी गई है, वह पात्र व्यक्तियो तक पहुंचाने के लिए मिशन खुशियां उचित माध्यम है। इस अभियान मे सर्वे के तहत जिन पात्र व्यक्तियो को अभी तक योजनाओ का लाभ नही मिला है, उन्हे योजनाओ का लाभ जिला प्रशासन द्वारा दिया जायेगा। उन्होने नये साल की सभी लोगो शुभकामनाए व बधाई दी। क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा जिलाधिकारी द्वारा सरकार की सोच को धरातल पर उतारा है यह एक बडा कार्य है। उन्होने कहा उत्तराखण्ड के प्रत्येक व्यक्ति तक यदि स्वास्थ व शिक्षा की सेवाएं पहुंच जाए यह उत्तराखण्ड की बहुत बडी कामयाबी होगी। उन्होने कहा टीम भावना से कार्य करते हुए मिशन खुशियां धरातल पर उतर रही है। उन्होने इस कार्य के सर्वे के लिए आंगनबाडी व आशा कार्यकत्रियो का भी धन्यवाद किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने बताया मिशन खुशियां कार्यक्रम के प्रथम चरण मे जिला प्रशासन व जिम्मेदारी फाउन्डेशन के सहयोग से जनपद मंे 18 लाख लोगो का भौतिक सर्वे किया गया। सर्वे के तहत जनपद के स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, विद्युत, पेयजल, कृषि, पूर्ति विभाग, निर्वाचन, शिक्षा, सेवायोजन, महिला एंव बाल विकास, श्रम, लीड बैंक विभागों मे संचालित राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिये जाने हेतु पात्र व्यक्तियो की ब्लाक स्तर पर सूची तैयार की गई। उन्होने कहा बनाई गई सूची के अनुसार पात्र व्यक्तियो को योजनाओ का लाभ दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया इस कार्यक्रम के तहत सितारगंज ब्लाक मे 01 लाख 74 हजार व्यक्तियो का डाटा तैयार किया गया। उन्होने कहा इसमे से 01 लाख 40 हजार 440 पात्र व्यक्तियो की सूची तैयार की जा चुकी है जिसमे से 99 हजार 140 लोगो से समन्वय स्थापित कर 40508 व्यक्तियो को पात्रता के अनुसार अपेक्षित लाभ दिया जा चुका है। उन्होने कहा अवशेष व्यक्तियो से निरंतर समन्वय कर पात्रानुसार लाभ दिये जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने बताया इसके तहत 36174 व्यक्तियो के आयुष्मान स्वास्थ कार्ड बनाये गये। 1291 गर्भवती तथा धात्री महिलओ को टेक होम राशन मुहैया कराया जा रहा है। उन्होने कहा इस सर्वे मे सितारगंज ब्लाक के 1051 ड्राप आउट बच्चो का नामांकन विद्यालयो मे किया गया हैं साथ ही जिला प्रशासन द्वारा 100 राजकीय विद्यालयो का आधुनिकीकरण कर उन्हे माॅडल के रूप मे विकसित किया जा रहा है। 736 कुपोषित बच्चो से समन्वय स्थापित कर उन्हे स्वास्थ एवं पोषण सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है। मौके पर 573 लोगो को मृदा स्वास्थ कार्ड, 912 लोगो का आधार कार्ड, 300 लोगो का राशन कार्ड, 234 लोगो के नये विद्युत कनेक्शन, 200 लोगो को शौचालय बनाने हेतु प्रोत्साहन राशि, 173 वृद्धावस्था पेंशन, 16 लोगो को दिव्यांग पेंशन, 81 दिव्यांगो को दिव्यांग प्रमाण पत्र व बस यात्री कार्ड व 4567 लोगो के वोटर आईडी कार्ड बनाये गये साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहो को विभिन्न बैंको के माध्यम से कैश क्रेडिट लिमिट के अन्तर्गत धनराशि उपलब्ध कराई गई। श्रम विभाग द्वारा 300 पंजीकृत श्रमिको को साईकिलो का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास से जुडे विभागो द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाये गये थे व लोगो को योजनाओ की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, उद्योगपति पवन अग्रवाल, विनित कुमार, नवीन झां, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, मिशन खुशियां की डायरेक्टर प्रिया शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
– – – –

Distt Information Office

Udham Singh Nagar
114-Collectrate, Rudrapur