In the year 2021, two-day training of district-level charge officers started in the Collectorate auditorium for the census work

रूद्रपुर 17 फरवरी- वर्ष 2021 में जनगणना कार्य किये जाने है इसी के मध्य नजर आज कलक्टेªट सभागार में जिलास्तरीय चार्ज अधिकारियो का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने निर्देश देते हुये कहा जिस विभाग को जो जिम्मेदारिया दी गयी है उनका निर्वहन पारदर्शीता से करे। उन्होने कहा जो भी डाटा जनगणना हेतु लिये जाय वह शुद्ध हो ये डाटा देश व प्रदेश के विकास के लिये नीव का पत्थर होगी। उन्होने कहा देश के भविष्य के लिये जो योजनाएं बनायी जाती है। उसके लिये जनसंख्या के आकडे महत्वपूर्ण होते है। उन्होने कहा आज प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जा रही है। उसमे सवाल व जबाव भी किये जाये ताकि प्रशिक्षण में बारीकियो की भी जानकारी हो सकें। उन्होने कहा जनगणना के कार्यो में नई टेक्नोलोजी का इस्तमाल करें ताकि सभी डाटा पारदर्शी हो। उन्होने कहा जनगणना करने हेतु एक रणनीति बना ली जाय ताकि जनपद में रहने वाले हर व्यक्ति की जनगणना हो सकें। उन्होने कहा सभी अधिकारी आपसी समन्वय हेतु एक दूसरे के मोबाईल नम्बर अवश्य रखे।
अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान ने बताया तहसील स्तर पर तहसीलदार,नगर निगम क्षेत्र में मुख्य नगर अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायत में अधिसाशी अधिकारी, वन क्षेत्र में प्रभागीय वनाधिकारी,सिडकुल हेतु आरएम सिडकुल को चार्ज अधिकारी बनाया गया है।
ओसी कलक्टेªट नरेश चन्द्र दुर्गापाल द्वारा भी जनगणना किये जाने हेतु आवश्यक टिप्स दिये। कार्यशाला में जनगणना कार्य निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नेगी ने कहा जनगणना के कार्यो में चार्ज अधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने बताया कि 01 मई से 15 जून 2020 तक सभी मकानो का सूचिकरण व जनगणना का कार्य व राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर बनाया जाना है। उन्होने बताया वास्विक जनगणना का कार्य 09 फरवरी,2021 से 21 फरवरी,2021 तक किया जायेगा। प्रशिक्षण में जनगणना विभाग के जिला समन्वयक आरबी यादव द्वारा भी जानकारिया दी गयी।
इस अवसर पर एसडीएम मुक्ता मिश्र,विवेक प्रकाश जनपद के सभी तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
– – – –