Close

Arms Army Flag Day was celebrated on 07 December 2020

Publish Date : 08/12/2020
IMG_9300v

रूद्रपुर 07 दिसम्बर,2020- विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर,2020 को शसस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी कार्यालय मे जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कै0 रंनजीत सिंह द्वारा झण्डा लगाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा आम नागरिक शसस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष मे अपना योगदान देकर उन वीर सैनिको के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होने कहा समाज की इस वर्ग का पुनर्वास करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होने कहा शसस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष के लिए लगातार धन इकठ्ठा करने के प्रयासो की आवश्यकता हैं ताकि उस धन से शहीदो की पत्नियो उनके आश्रितो और विकलांग सैनिको की स्थिति मे सुधार किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी भगवत सिंह, सैनिक कल्याण विभाग के दर्शन पंत, महेश भट्ट, विजय शंकर, किशन सिंह रावत, नवीन चन्द्र तिवारी, किशन चन्द्र, सुशील सिंह व सुदर्शन सिंह उपस्थित थे।

————

Distt Information Office
114- Collectrete, Rudrapur
US Nagar
Phone- 05944-250890, e-mail- diousnagar2013@gmail.com