Close

Taking serious note of the problems of farmers, today the District Magistrate, Mrs. Ranjana Rajguru made a surprise inspection of the paddy purchasing centers in Mandi Samiti Khatima

Publish Date : 19/10/2020
IMG_7347v

खटीमा 17 अक्टूबर,2020- किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए आज मंडी समिति खटीमा में धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान किसानो की विभिन्न समस्याएं भी सुनी, उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं, किसान सर्वोपरि है किसानो का किसी भी रूप में अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर धान के नमी की जाँच करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा जो मानक निर्धारित किये गए हैं उस आधार पर नमी का आंकलन करते हुए किसानों को कॉमन धान का मूल्य रु0-1868 प्रति कुन्तल एवं ए ग्रेड धान का मूल्य रु0-1888 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव साकेत शाही को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक किसान की क्रय केन्द्रों में धान के नमी की जाँच होनी चाहिए, उन्होंने मंडी सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार की पॉलिसी का अनुपालन करें अगर किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त हुई तो सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध निलंबित करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने कहा कि किसानों का किसी प्रकार का नुकसान नही होना चाहिये। एसडीएम, निर्मला बिष्ट को निर्देश दिये कि  किसानो के साथ मिल व्यवस्थाओं को दुरस्थ करें। जिलाधिकारी ने किसानों से धान क्रय केन्द्रों में तौल की भी जानकारी ली व किसानो से बात करते हुये पूछा क्या धान तौल के समय कोई गडबडी तो नही हो रही यदि किसी केन्द्र में तौल गडबडी की आशंका होती है तो किसान तत्तकाल सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को शिकायत करें। जिलाधिकारी ने मौके पर धान क्रय केन्द्रों में पंजिका रजिस्टर, नमी मापक यंत्र, पंखा, विधुत, पानी व किसानों द्वारा लाया गया धान की भी जांच की। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि जिस समय धान की नमी मापी जाती है उसी समय किसानों को धान की स्थिति के बारे में बताना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मंडी सचिव व धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को कडे निर्देश दिये कि यदि धान क्रय केन्द्रों में धान से सम्बन्धित कोई भी शिकायत मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने मंडी में किसानों का हाल चाल पूछा व कहा तौल के लिये कोई पैसा तो नही ले रहा है यदि इस प्रकार की कोई बात होगी तो धान क्रय केन्द्रो पर अंकित नम्बर पर शिकायत दर्ज करें। उन्होने यूसीएफ धान क्रय केन्द्र खेतलसण्डा में कम धान क्रय होने पर कडी नाराजगी जताते हुये एसडीएम को क्रय केन्द्र में तैनात वरिष्ठ विपणन अधिकारी जगदीश चन्द व विपणन निरीक्षक ललित मोहन को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर अपना धान विक्रय करे ताकि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य मिल सकें। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियो को निर्देश दिये कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुये क्रय केन्द्रों पर सैनेटाईजर, मास्क सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाय।
इस अवसर पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, तहसीलदार यूसुफ अली, एआर को-आपरेटिव हरीश चन्द्र खण्डुरी, एडीओ मंडी गौरव शर्मा, एसएमआइ चन्द्रशेखर,
आदि उपस्थित थे।
————-

 
Distt Information Office

114- Collectrete, Rudrapur
US Nagar