बंद करे

शीत लहर का प्रकोप बढ़ते ही कल दिनाँक 27 दिसम्बर,2021 को देर रात जिला प्रशासन तथा एनजीओ संजीवनी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से रुद्रपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठण्ड से राहत देने हेतु गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किये गए

प्रकाशित तिथि : 29/12/2021
sdv

रूद्रपुर 28 दिसम्बर 2021 (सू.वि.)- शीत लहर का प्रकोप बढ़ते ही कल दिनाँक 27 दिसम्बर,2021 को देर रात जिला प्रशासन तथा एनजीओ संजीवनी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से रुद्रपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठण्ड से राहत देने हेतु गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किये गए। संजीवनी ग्रुप की उपाध्यक्षा अलकनन्दा अशोक तथा मोनिका पन्त के साथ ही आपदा सलाहकार आरएस राणा ने रूद्रपर शहर के बस स्टैंड से होते हुए डीडी चैक, शिवनगर, जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय, में सोमवार की देर रात भ्रमण कर ठण्ड से बचाव हेतु एवं बढ़ते ठंड के प्रकोप व शीत लहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से निराश्रित व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये। उन्होने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सबका दायित्व है, एवं जो लोग सक्षम है वे जरूरतमंदो की सहायता के लिए आगे आये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा, आपदा सलाहकार आरएस राणा आदि उपस्थित थे।
——————————————–
अहमद नदीम, अपर जिला सूचना अधिकारी मो0न0-7055007023

फ़ोन – 05944-250890, ईमेल – diousnagar2013@gmail.com