ऊधम सिंह नगर जनपद में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी इस प्रकार है:
बायोफ्लॉक तकनीक
बायोफ्लॉक तकनीक एक ऐसी तकनीक है जिसमें अधिक मूल्य वाली मत्स्य प्रजातियों (वियतनामी कोई) को तारपॉलीन टैंकों में पालन किया जाता है। जिससे इस तकनीक के द्वारा सीमित भूमि एवं जल का उपयोग कर कई गुणा अधिक मत्स्य उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। बायोफ्लॉक तकनीक नवीन नील क्रान्ति माना जा रहा है क्योंकि इसमें पोशण तत्वों को लगातार पुनर्चकित कर पालन प्रणाली मे दोबारा उपयोग कर लाभ प्राप्त किया जाता है तथा इसमें पानी का षून्य बदलाव की आवष्यकता होती है। इस कारण इस तकनीक को इकों फैं्रडली जलकृशि कहा जाता है क्योंकि इस तकनीक से वातावरण को कोई नकारात्मक प्रभाव नही पडता है।इस तकनीक के उपयोग से पालन में मत्स्य आहार की लागत मूल्य में कमी के साथ अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। जिससे कृशकों की आय में कई गुणा तक वृद्धि संभव है। 15000 लीटर जल धारण क्षमता के 10 बायोफ्लॉक टैंकों की स्थापना हेतु लगभग 250 वर्ग मीटर भूमि की आवष्यकता होती है। 10 टैंकों से लगभग 2.50 टन तक मत्स्य उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जो एक हैक्टेयर जलक्षेत्र से प्राप्त उत्पादन के बराबर है।
बायोफ्लॉक सिस्टम (₹10 लाख परियोजना)
पूंजीगत लागत (इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं उपकरण निवेश)ः-
| क्र0स0 | विवरण | राशि (रु0) |
| 1 | बायोफ्लॉक टैंक, एरियेटर सिस्टम, तारपॉलीन सीट: 10 टैंक (प्रति टैंक 4 मीटर व्यास) | 7,00,000 |
| 2 | कच्चा माल (फीड, मत्स्य बीज, दवा आदि) | 3,00,000 |
| 3 | कुल परियोजना लागत | 10,00,000 |
उत्पादन क्षमताः-
| क्र0स0 | मद | मात्रा |
| 1 | 10 टैंक (प्रति टैंक 4000 फिंगरलिंग) वियतनामी कोई | 40,000 संख्या |
| 2 | एक वर्ष में उत्पादन (प्रति टैंक 250 किग्रा) | 25 क्विंटल/2500 किग्रा |
| 3 | कुल वार्षिक उत्पादन | 2500 किग्रा |
संचालन लागत (प्रति चक्र/बैच)ः-
| क्र0स0 | विवरण | राशि (रु0) |
| 1 | 10 टैंक हेतु 40,000 फिंगरलिंग × 2रु0 प्रति फिंगरलिंग 80,000 | 80,000 |
| 2 | फीड प्रति टैंक 4.5 क्विंटल × 4500रु0 × 10 टैंक | 2,02,500 |
| 3 | दवा एवं बिजली व्यय (3500रु0 प्रतिमाह × 5 माह) | 17,500 |
| 4 | कुल संचालन लागत | 3,00,000 |
प्रथम वर्ष का वित्तीय विश्लेषणः-
| क्र0स0 | विवरण | राशि (रु0) वार्षिक |
| 1 | कुल बिक्री आय /250रु0 प्रति किग्रा × 2500 किग्रा 6,25,000 | 6,25,000 |
| 2 | परिवर्ती लागत (कच्चा माल, बिजली, परिवहन आदि) | 3,00,000 |
| 3 | शुद्ध लाभ (लगभग) | 3,25,000 |
आय वितरणः-
- 2 महिला स्वयं सहायता समूह (ैभ्ळ) सदस्य-1,62,500रु0 प्रति सदस्य वार्षिक आय
- कुल वार्षिक आय-3,25,000रु0
- शुद्ध आय- 6,25,000रु0-3,00,000रु0
– 3,25,000रु0
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनायें
1. जिला योजना अन्तर्गत संचालित योजनायेंः-
जलाषयों का विकास योजना-
मत्स्य बीज संचय: मत्स्य बीज संचय कार्यक्रम के अन्तर्गत उन्नत प्रजाति के मेजर कार्प/विदेषी कार्प/ अनुवांषिक रूप से परिश्कृत जंयन्ती रोहू/ आमूर कार्प का जनपद अन्तर्गत पूर्व निर्मित अमृत सरोवरो/निजी तालाबों /समितियों के लिए 100 प्रतिषत अनुदान प मत्स्य बीज राजकीय दरों पर संचय किया जायेगा।
मत्स्य संरक्षण एवं संबर्धन हेतु जनचेतना गोष्ठी- मात्स्यिकी संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जनपद में जन चेतना गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। जिससे मात्स्यिकी के सवंर्धन के साथ जल सवंर्धन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति जनमानस में जागरूकता लायी जा सके।
ग्राम पंचायतों में मनरेगा युगपतिकरण के माध्यम से मत्स्य तालाबों का निर्माण – प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत स्वीकृत मानक व्यय के अनुसार प्रत्येक 0.10 हैक्ट0 के तालाब निर्माण पर निवेश हेतु धनराशि रू0 0.20 लाख अनुदान देय है।
मत्स्य पालक सषक्तिकरण योजना-
कार्प मछली पालन हेतु निवेष – कार्प पालन निवेश के मानक व्यय रू0 4.00 लाख प्रति हैक्टेयर की दर पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है।
पंगेषियस मछली पालन हेतु निवेष – पंगेशियस मछली पालन के पर मानक व्यय रू0 5.74 लाख/ 0.20 है0 की दर पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है।
2. राज्य सैक्टर – मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
मैदानी क्षेत्र में तालाब निर्माण: मैदानी क्षेत्र में तालाब निर्माण हेतु 1.00 हैक्टेयर तालाब निर्माण एवं निवेष मानक व्यय रू 11.00 लाख पर सामान्य, अुनसूचित जाति/जनजाति तथा महिला वर्ग के लाभार्थियों को क्रमषः 50 प्रतिषत एवं 60 प्रतिषत अनुदान देय।
एक्वाकल्चर हेतु सोलर पावर सर्पोट सिस्टम: मैदानी क्षेत्र में न्यून्तम 1 हैक्टेयर में मत्स्य पालन कार्य हेतु सोलर पावर सर्पोट सिस्टम के मानक व्यय रू0 15.00 लाख पर सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति/महिला हेतु कुल लागत का क्रमषः 50 एवं 60 प्रतिषत अनुदान देय।
मैदानी क्षेत्र में निजी/ग्राम समाज के तालाबो का सुधार: मैदानी क्षेत्र में निजी/ग्राम समाज के तालाबो का सुधार एवं निवेष हेतु 1.00 हैक्टेयर तालाब सुधार की लागत रू0 7.50 लाख पर सामान्य एवं अनुसूचित जाति/जनजाति/महिला हेतु क्रमषः 50 एवं 60 प्रतिषत अनुदान देय।
मत्स्य सहेली: व्यक्तिगत महिला अथवा जनपद/ब्लॉक स्तर पर गठित महिला समूह/महिला समिति/ग्रुप आदि को मछलियो के विभिन्न प्रकार के मत्स्य उत्पाद तैयार कर विक्रय करने के लिए ब्लाक स्तर पर एक मत्स्य सहेली तैयार किया जायेगा जिस हेतु प्रति यूनिट 10 लाख (डी.पी.आर. आधारित) पर 60 प्रतिषत अनुदान देय।
मत्स्य आहार वितरण मत्स्य पालकों को मत्स्य आहार क्रय पर 50 प्रतिषत अनुदान देय।
3.केन्द्र सैक्टर – प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
न्यू ग्रो आउट पॉण्ड का निर्माण: 1.00 हैक्टेयर क्षेत्रफल तालाब निर्माण एवं निवेष की कुल लागत रू0 11.00 लाख पर सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला को क्रमषः 40 प्रतिशत 60 प्रतिशत अनुदान देय।
बायोफ्लॉक यूनिट की स्थापना –
स्मॉल बायोफ्लॉक (07 टैंक) यूनिट की स्थापना के मानक व्यय रू0 7.50 लाख पर सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला को क्रमशः 40 प्रतिशत 60 प्रतिशत अनुदान देय।
मध्यम बायोफ्लॉक (25) यूनिट की स्थापना के मानक व्यय रू0 25.00 लाख पर सामान्य वर्ग सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला को क्रमषः 40 प्रतिशत 60 प्रतिशत अनुदान देय।
वृहद बायोफ्लॉक (50 टैंक) यूनिट की स्थापना के मानक व्यय रू0 50.00 लाख पर सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला को क्रमशः 40 प्रतिशत 60 प्रतिशत अनुदान देय।
मोटर साईकिल विद आईस बॉक्स – भारत सरकार के मानकोनुसार यूनिट लागत रू0 0.75 लाख के सापेक्ष सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला को क्रमशः 40 प्रतिशत 60 प्रतिशत अनुदान देय।
फिष क्योषक की स्थापना पर मानक व्यय रू0 10.00 लाख पर सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला को क्रमशः 40 प्रतिशत 60 प्रतिशत अनुदान देय।








































