बंद करे

विकास के 03 साल बातें कम काम ज्यादा की थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली

प्रकाशित तिथि : 12/03/2020
IMG_1398v

रूद्रपुर 11 मार्च 2020- राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 18 मार्च को सभी जनपदों के प्रत्येक विधान सभा में विकास के तीन साल बातें कम काम ज्यादा का आयोजन किया जा रहा है। जनपद की नौ विधान सभा में विकास के 03 साल बातें कम काम ज्यादा की थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली व इस कार्य हेतु नामित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया प्रत्येक विधान सभा में वहां के विधायक की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें। जिलाधिकारी ने कहा इस कार्यक्रम का वृहद प्रचार प्रसार किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोगों की कार्यक्रम में भागीदारी हो सके। उन्होने कहा सरकार द्वारा जनहित कारी योजनाओं की जानकारी इन कार्यक्रमों में आम-जन को दी जाय। उन्होने कहा सरकार द्वारा 03 वर्षो में जो कार्य किये गये है उनकी भी जानकारी दें।
जिलाधिकारी ने कहा महिला स्वंय सहायता समूहों के कार्यक्रम स्थल पर स्टाल लगायें जाय ताकि जैविक उत्पाद व जनपद स्तर पर तैयार किया जाने वाला हैण्डी क्राफ्ट आदि की जानकारी हो सके उन्होने बताया यह कार्यक्रम प्रातः 11ः00 बजे से सभी विधान सभा क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। 12ः30 बजे मा0 मुख्यमंत्री द्वारा लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से जनता को सम्बोधित किया जायेगा। उन्होने कहा कार्यक्रम स्थल पर नैटवर्क की उपलब्धता को सही से देख लें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, उप जिलाधिकारी जसपुर सुन्दर सिंह तोमर, उप जिलाधिकारी सितारगंज गौरव कुमार, उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी, मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लीलाधर जोशी, विकास खण्ड विकास अधिकारी नवीन चन्द्र उपाध्याय के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

– – – –
जिला सूचना अधिकारी,
उधमसिंह नगर।
फ़ोन -05944-250890