बंद करे

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 133वां जन्म दिवस सामाजिक दूरी का पालन करते हुये सादगी के साथ कलक्टेªट में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल द्वारा पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये

प्रकाशित तिथि : 15/09/2020

रूद्रपुर 10 सितम्बर,2020-  भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 133वां जन्म दिवस सामाजिक दूरी का पालन करते हुये सादगी के साथ कलक्टेªट में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल द्वारा पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को पंत जी की जयंती पर शुभकामना दी। उन्होने कहा कि हमे पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना होगा। उन्होने कहा सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने दायित्वों का इमानदारी के साथ निर्वहन करे यही पंत जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
क्षेत्रीय विधायक श्री राजकुमार ठुकराल द्वारा जनपद वासियों को श्री पंत जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुये उन्होने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि उनके कार्यो को हमेशा याद रखना होगा। उन्होने कहा कि पंत जी सदैव देश के लिये समर्पित रहे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमे राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एनएव नबियाल, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित कलक्टेªट के कर्मचारी/अधिकारी मौजूद थे।
————————————————-

योगेश मिश्रा, उप निदेशक/जिला सूचना अधिकारी मो0-7055007008
केेएल टम्टा अपर जिला सूचना अधिकारी मो0- 7055007023

फ़ोन- 05944-250890,ईमेल- diousnagar2013@gmail.com