बंद करे

बाजपुर नागर निकाय निर्वाचन

प्रकाशित तिथि : 08/07/2019
IMG_2453dd

बाजपुर, 08 जुलाई- बाजपुर नागर निकाय निर्वाचन को पारदर्शी व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सारी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद की गई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो के अनुसार सभी मतदान केन्द्रो मे प्रातः 08 बजे से शांतिपूर्ण मतदान प्रारम्भ हो गया था। मतदान का जायजा लेने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान व एएसपी डा0 जगदीश चन्द्र द्वारा बाजपुर के सभी मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया व अधिकारियों व कार्मिको को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा बुजुर्गजनो का सम्मान करते हुए उन्हे मतदान हेतु वरीयता दी जाए। पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बाजपुर नगर पालिका 01 जोन व 04 सेक्टर मे विभक्त किया गया था। मतदान हेतु 11 मतदान केन्द्र बनाये गये है जिसमे 26 मतदेय स्थल शामिल है। सभी मतदान केन्द्रो पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात था। अध्यक्ष पद हेतु 07 प्रत्याशियो व 13 वार्डो के सभासद हेतु 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे खडे है। बाजपुर नागर निकाय निर्वाचन शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। पोलिग पार्टियों का राजकीय कन्या इण्टर कालेज बाजपुर में आना प्रारम्भ हो गया था। सभी मत पेटियों को राजकीय कन्या इण्टर कालेज परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम मे सुरक्षा के बीच रखा जायेगा।
बाजपुर नागर निकाय की मतगणना 10 जुलाई, 2019 को राजकीय कन्या इण्टर कालेज बाजपुर मे प्रातः 08 बजे से की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने बताया मतगणना हेतु मतगणना कक्ष मे सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है साथ ही पूरी मतगणना कार्यक्रम की विडियोग्राफी भी की जायेगी।

– – – –
जिला सूचना अधिकारी
उधमसिंह नगर।
फ़ोन -05944-250890