बंद करे

जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे कलैक्ट्रेट सभागार मे धान खरीद की बैठक आहूत की गई

प्रकाशित तिथि : 16/09/2019
DSCN3131v

रूद्रपुर 16 सितम्बर- आगामी धान खरीद को देखते हुए व्यवस्थाओ को चुस्त-दुरूस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे कलैक्ट्रेट सभागार मे धान खरीद की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने कहा भारत सरकार द्वारा धान खरीद हेतु जो मापदण्ड रखे गये है, उन्ही के अनुसार कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा धान आवंटन हेतु जिन राईस मिलों ने अभी तक आवेदन नही किया है वे 20 सितम्बर तक अवश्य आवेदन करे। उन्होने कहा किसानो को किसी भी प्रकार का नुकसान नही होने दिया जायेगा, किसानो के हित सर्वोपरि है। जिलाधिकारी ने कहा धान क्रय केन्द्र 01 अक्टूबर से लगातार कार्य करेंगे, क्रय केन्द्रो मे सप्ताह मे केवल रविवार को ही अवकाश रहेगा। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं 20 सितम्बर से पूर्व दुरूस्त कराना सुनिश्चित करे। उन्होने मण्डी निदेशक बीएस चालाल को निर्देश देते हुए कहा कि सभी क्रय केन्द्रो पर 02-02 कांटे लगवाये साथ ही जिन केन्द्रो पर अधिक धान आता है उन क्रय केन्द्र मे 03-03 कांटे लगाना सुनिश्चित करे ताकि किसानो का धान समय से तुल सके। उन्होने कहा सभी उप जिलाधिकारियो व तहसीदारो को भी माईश्चर मीटर उपलब्ध कराये जाए ताकि माईश्चर कम ज्यादा होने की शिकायत आने पर उप जिलाधिकारी व तहसीलदार धान की जांच कर सके। उन्होने कहा धान खरीद मे यदि कोई कच्चा आढती या कर्मचारी दलाली करते हुए पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। उन्होने कहा सभी धान क्रय केन्द्रो के बाहर फ्लेक्सी लगाकर धान क्रय केन्द्रो की पूर्ण जानकारी व किसानो को असुविधा होने पर जिन नम्बरो पर शिकायत की जा सकती है उन्हे भी प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने किसानो व राईस मिलर्स से कहा यदि धान तुलाई आदि के लिए कोई धनराशि की मांग करता है तो उसकी शिकायत करे ताकि सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। उन्होने किसानो से कहा धान क्रय केन्द्रो की मा0 मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर खुद समीक्षा की जाती है, सभी किसान व राईस मिलर्स जिला प्रशासन का सहयोग करे ताकि सिस्टम को और अधिक पारदर्शी बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा क्रय केन्द्रो पर जिनकी नियुक्ति की जा रही है, उनका किसानो के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए। उन्होने कहा सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार क्रय केन्द्रो की समय-समय पर माॅनिटरिंग करे तथा समय-समय पर बैठक भी आयोजित करे। उन्होने कहा क्रय केन्द्रो पर पेयजल, विद्युत, बारदाना, तिरपाल आदि की व्यवस्था समय पर कर ली जाए।
इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा सचिव खाद्य सुशील कुमार से विडियो कांफ्रेस के माध्यम से धान क्रय के सम्बन्ध मे सुझाव उपलब्ध कराये गये। सचिव खाद्य ने बताया इस बार धान खरीद ई-पोर्टल के माध्यम से की जायेगी व किसानो का भुगतान आॅनलाईन किया जायेगा। उन्होने इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि किसानो का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जा सके। उन्होने कहा जनपद स्तर से धान क्रय हेतु जो भी सुझाव आयेंगे उसे शासन स्तर पर रखा जायेगा।
बैठक मे आरएफसी ललित मोहन रयाल, मण्डी निदेशक बीएस चालाल, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, एसडीएम सुन्दर सिह तोमर, निर्मला बिष्ट, मुक्ता मिश्र, विवेक प्रकाश, एपी बाजपेयी, डिप्टी आरएम वेद प्रकाश धुलिया, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य सहित राईस मिलर्स व किसान उपस्थित थे।
– – – –

जिला सूचना अधिकारी,
उधमसिंह नगर।
फ़ोन-05944-250890