बंद करे

मजदूर दिवस

प्रकाशित तिथि : 01/05/2019
Labour Day photograph

कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर।

विज्ञप्ति

आज मजदूर दिवस के अवसर पर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर श्री अविनाष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा श्रम प्रर्वतन अधिकारी श्री अनिल पुरोहित को साथ लेकर जिला ऊधम सिंह नगर मुख्यालय रूद्रपुर में गाॅधी पार्क के पास स्थित लेबर अड्डा पर जाकर श्रमिकों की दषा का निरीक्षण किया गया और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की गई। इस दौरान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और यह बताया गया कि उन्हें ₹350 प्रति दिन मजदूरी नियोजक के द्वारा प्राप्त होती है और महिने भर काम नहीं मिल पाता है। महिने में केवल 10 से 15 दिन ही कार्य उपलब्ध हो पाता है। अधिकांष श्रमिकों के द्वारा यह बताया गया कि उनका श्रमिक कर्मकार व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण नहीं किया गया है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इस लेबर अड्डे में 1000 श्रमिक प्रतिदिन जमा होते है और सन्निर्माण कार्यो के लिये नियोजित किये जाते है। श्रमिकों द्वारा यह भी बताया गया कि उनका कोई बीमा नहीं होने से उनका भविश्य भी सुरक्षित नहीं है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के द्वारा उन्हें श्रम संबंधी कानूनों की विस्तार रूप से जानकारी दी गई और माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा प्रकाषित पुस्तिका श्रम कानून का वितरण किया गया।
इसी क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर श्री अविनाष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सिडकुल क्षेत्र स्थित फैक्ट्री बजाज आॅटो लिमिटेड का भी निरीक्षण व अवलोकन किया गया। वहाॅ कार्यरत संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। संगठित क्षेत्र के मजदूरों द्वारा बताया गया कि वह कुषल श्रमिक है और नियोजक षर्तो के अधीन कार्यरत है। फैक्ट्री मालिक द्वारा उनसे 8 घण्टे से अधिक कार्य नहीं लिया जाता है। सप्ताह में रविवार को एक दिन का अवकाष भी दिया जाता है तथा महिला कर्मकारों के लिये फैक्ट्री में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। फैक्ट्री में नियोजक के द्वारा 2 कैंटीन संचालित की गई है, जिसमें सुबह का नाष्ता व लंच आदि प्रदान किया जाता है। फैक्ट्री में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। किसी दुर्घटना के होने पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है। फैक्ट्री के मजदूरों को भी श्रम कानूनों के संबंध में पर्याप्त जानकारी दी गई और श्रमिक कानून पुस्तिका का वितरण भी किया गया। इस दौरान श्रम प्रर्वतन अधिकारी, श्री अनिल पुरोहित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्तागण, पराविधिक कार्यकर्तागण व मजदूर नेता आदि मौजूद रहे।

 

 

जिला सूचना अधिकारी
उधमसिंह नगर।
फ़ोन – 05944-250890, ईमेल – diousnagar2013@gmail.com