खुर्पिया की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये मास्क जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रूद्रपुर द्वारा खरीदे गये

रूद्रपुर 19 मई,2020- खुर्पिया की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये मास्क जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रूद्रपुर द्वारा खरीदे गये। जिससे महिलाओं को रूपया 30875 की आमदनी हुई। स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा तीन वर्षो से सिलाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक 6 बैच पूर्ण हो चुके है। प्रत्येक बैच मंे 20 महिलाये होती है। जिसे 06 माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। खुर्पिया सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षिकता श्रीमती माला सिंह ने बताया कि अभी तक 120 महिलाओं व बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र पर गठित किये गये धनवर्षा महिला स्वंय सहायता समूह द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु चिकित्सकों की सलाह अनुसार डबल लेयर काॅटन का मास्क तैयार कर रही है। जो कि वाॅशेबल होने के साथ-साथ पुनः उपयोगात्मक है। इसी को दृष्टिगत जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय की मांग के अनुसार 1235 मास्क प्रति मास्क 25 रूपये की दर से कुल रूपया 30875 के मास्क सप्लाई किये गये जिसका भुगतान समूह के बैंक खाते के माध्यम से किया गया। जानकीदेवी ग्राम विकास संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं हेतु सहयोगी संस्था आईसीईसीडी के माध्यम से 25 महिलाओं को उनकी जिज्ञासा, रूचिगत व्यवसाय में कार्य कौशल को बढावा देने हेतु 20 दिवसीय उद्यमिता कौशल विकास हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे लाॅकडाउन के पूर्व तक 9 महिलाओ द्वारा अपना विभिन्न व्यवसाय जैसे बुटिक/कास्मेटिक, प्रोविजन स्टोर, बच्चों के रेडीमेंट परिधान, कास्मेटिक स्टोर, सिलाई सेंटर, बेकरी उत्पाद, कटलरी आईटम आदि प्रारम्भ कर प्रतिमाह आमदनी से अपने व्यवसाय संस्था के तकनीकी सहयोग से बढाने के साथ अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। प्रशिक्षण के दौरान सभी महिलाओं को व्यवसाय को तकनीकी रूप से करने, मार्केटिंग करने, मार्केट की मांग के अनुसार नवीन तकनीकी का समावेश करने, आय-व्यय का लेखा संधारण करने आदि विषयों पर विस्तृृत कौशल विकास किया। सभी महिलाओं द्वारा जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था के इस जनहितेषी कार्यक्रम को प्रारम्भ करने के लिये आभार व्यक्त किया।
– – –
जिला सूचना अधिकारी
उधमसिंह नगर।