• साइट मैप
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
बंद करे

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में बने पार्क का फीता काटकर शुभारम्भ किया

प्रकाशित तिथि : 10/11/2022
acs

रूद्रपुर 09 नवम्बर 2022- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में बने पार्क का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों को पार्क का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि पार्क को आकृषित बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के फूल, वृक्षों का उपयोग किया गया है। उन्होेने कहा कि हमारे आस-पास का पर्यावरण बेहतर होने से स्वास्थ्य और मन दोनो स्वस्थ्य रहते है जिससे हम सब अपने कार्यों को और बेहतर एवं साकारात्मक ऊर्जा के साथ करते है और कार्य में भी मन लगता  है। उन्होने कहा कि इस पार्क का लाभ कलेक्टेªट के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ दूर से आने वाले लोगों को भी मिलेगा और कलेक्टेªट परिसर पहले से अधिक सुन्दर लगेगा एवं परिसर का पर्यावरण भी संतुलित रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, निदेशक यूआईआरडी आरडी पालीवाल, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी मनीष बिष्ट, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी ऐके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

—————————-
जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर 05944250890