Close

Regional MLA Shiv Arora and District Magistrate Yugal Kishore Pant inaugurated the district level Khel Mahakumbh by hoisting the sports flag at Manoj Sarkar Sports Stadium

Publish Date : 23/11/2022
rthfs

रूद्रपुर 16 नवम्बर 2022- क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा तथा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने खेल महाकुंभ के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल ध्वज फैहराकर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्म,निष्ठा एवं पूरी ईमानदारी से अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश को जो सम्मान दिलाया है तथा राज्य एवं देश का मान-सम्मान अन्तराष्टीय स्तर पर बढ़ाने के बल पर ही मनोज सरकार के नाम पर स्टेडियम का नाम पड़ गया है। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पूरे जनून से खेलना के साथ जीत के लिए प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि खेलों में हार जैसा कुछ नहीं होता है, बल्कि खिलाड़ी खेलों में या तो जीतता है या फिर सीखता है। उन्होंने कहा कि पुराने रिकोर्ड को ध्वस्त करते हुए नए रिकोर्ड बनाने की लालसा के साथ खेलों में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नैतृत्व में देश तथा प्रदेश में खलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में खिलाड़ियों को अन्तराष्टीय स्तर की सुविधाए मिले, इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल भावना से खेलने तथा राज्य का रोशन करने व अपना ही रिकाॅर्ड ब्रेक करने की ललक पैदा करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने कहा कि जीत से नई शुरूआत करनी चाहिए तथा प्रैक्टिस की शुरूआत शून्य से करनी चाहिए। इसके साथ ही श्री सरकार ने अन्तराष्ट्रीय खेलों के अपने अनुभव साझा किये।
इस दौरान सुशील यादव, ललित मिगलानी, जिला युवा कल्याण अधिकारी वजाहत हुसैन खाॅ, जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, व्यायाम प्रशिक्षक हनुमान सिंह भण्डारी, अश्वनी कुमार चैहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इमरान खान, राजेन्द्र वर्मा, महेन्द्र सिंह राणा, शैलेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
———————-

Distt Information Office

114- Collectrete, Rudrapur
US Nagar