- Home
- News & Events
- डेगू के फैलने की रोकथाम करने के लिए जन सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाये जाए।
News & Events
Print
डेगू के फैलने की रोकथाम करने के लिए जन सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाये जाए।
Publish Date: 19-07-2017

रूद्रपुर 19 जुलाई - बरसात के सीजन को देखते हुए मलेरिया व डेगू के फैलने की प्रबल सम्भावना होती है। इसकी रोकथाम करने के लिए जन सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाये जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल द्वारा स्वास्थ विभाग की बैठक मे अधिकारियो को दिये गये। उन्होने कहा मलेरिया व डेगू मच्छरो से फैलता है इसके लिए सभी अपने घर व आस-पास की नालियो को साफ रखे ताकि मच्छरो से निजात मिल सके। उन्होने कहा घर व घर के आस-पास पानी एकत्रित न होने दे। खाली पडे टायरो मे भी पानी एक़ित्रत न होने दे व रूके हुए पानी के गढ्ढो मे मिट्टी का तेल या डीजल डाले। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। घर मे यदि डेगू बुखार का रोगी है तो उसे बगैर मच्छरदानी के न रखे। जिलाधिकारी ने कहा यदि किसी को बुखार आ रहा हो, अपने निकटतम चिकित्सालय मे खून की जांच अवश्य कराये। उन्होने कहा मच्छरो से निजात दिलाने के लिए सभी नगर निकाय, नगर पालिका व नगर पंचायते समय-समय पर सफाई कार्यक्रमो का आयोजन करे। जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिये चिकित्सालय मे अभी से आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिए जाए व डेगू को चैक करने के लिए चिकित्सालय मे एलाइजा कार्ड टैस्ट हर समय उपलब्ध होने चाहिए। उन्होने कहा मरीजो के लिए कही पर किसी चीज की कमी हो, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उपलब्ध सूची के अनुसार सम्बन्धित सामग्री क्रय करने की अनुमति दी जा सके। उन्होने कहा जनपद मे प्रत्येक चिकित्सालय मे जितने बैड है उसकी सूची भी उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सीजन मे सभी बैडो पर मच्छरदानी उपलब्ध कराई जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी आरके पाण्डे द्वारा डेगू व मलेरिया से बचाव हेतु क्या कर,े क्या न करे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
बैठक मे जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिंह राणा, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा0 अमिता उप्रेती, डा0 मनीष, डा0 अविनाश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह
सहित अन्य लोग उपस्थित थे।